फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखलकांडा में बनेगा कोल्ड स्टोरेज, जिला सहकारी बैंक कोल्ड स्टोरेज के लिए दे रहा 50 फीसदी अनुदान, फल, सब्जियों को सुरक्षित रखने से काश्तकारों को नहीं होगा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों में काश्तकारों के लिए नैनीताल जिला सहकारी बैंक ने कोल्ड स्टोरेज योजना शुरू की है। इस योजना में राष्ट्रीय सहकारी निगम और राज्य सहकारिता विभाग की ओर से किसानों को अलग-अलग अनुदान दिया जाता है। यह अनुदान 50 फीसदी तक है।
विज्ञापन

जिले में सेब, आडू, लीची, खुबानी, आम के अलावा आलू, टमाटर, प्याज समेत तमाम सब्जियों का उत्पादन प्रचुर मात्रा में होता है। फसल को सुरक्षित रखने का कोई विकल्प नहीं होने के कारण वह लंबे समय तक उसे रोक नहीं पाते। इससे किसानों को अपनी फसल औने पौने दामों पर बेचनी पड़ती है। इसी समस्या को देखते हुए नैनीताल जिला सहकारी बैंक ने किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज योजना लागू की है।
नैनीताल जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीसी दुम्का ने बताया कि धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ के किसानों को कोल्ड स्टोरेज की ओर प्रेरित किया जा रहा है। काश्तकारों को उत्पाद का उचित मूल्य मिले इसके लिए यह योजना लागू की गई है। अभी ओखलकांडा के नरतोला गांव के किसान गोपाल सिंह रैकुनी ने 15 लाख रुपये के कोल्ड स्टोरेज के लिए आवेदन किया है। आवेदक ने बैंक से मात्र 10.50 लाख रुपये ऋण लिया। शेष धनराशि किसान स्वयं खर्च करेगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 15 लाख रुपये होने से उन्हें 7.50 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। अन्य किसान भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें