फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: ठंडी फुहारों ने बदला मौसम...प्री मानसून की दस्तक इस बार जल्द, बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट

Sat, 17 May 2025 12:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

उत्तराखंड में मानसून औसतन 28 जून के आसपास पहुंचता है। इस बार यह 25 जून तक पहुंच जाएगा। उससे पहले प्री मानसून की बारिश भी 10 जून के बाद कभी भी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के मौसम में भी बीच-बीच में बारिश की ठंडी फुहारों से मौसम में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड में मानसून औसतन 28 जून के आसपास पहुंचता है। इस बार यह 25 जून तक पहुंच जाएगा। उससे पहले प्री मानसून की बारिश भी 10 जून के बाद कभी भी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और तापमान में इजाफा हो रहा है। बीते दिन तक तापमान 40 डिग्री के पार तक चला गया था। हालांकि इस बार लगातार लंबी अवधि तक गर्म मौसम नहीं रह रहा है। बीच-बीच में तेज ठंडी हवा चल रही है और हल्की बारिश भी हो रही है। पंतनगर कृषि विवि के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम बदल रहा है। बताया कि पूर्वी विक्षोभ के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है। इसलिए समय से पहले मानसून पहुंच सकता है।

नैनीताल में वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार
शुक्रवार इस वर्ष का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। सुबह ही नगर में बारिश हुई, लेकिन दिन में बादलों की आवाजाही के बीच धूप छांव का खेल चलता रहा। दिन में कई बार बूंदाबांदी भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें