फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: नैनीताल में बादलों का डेरा, तापमान में आई भारी गिरावट

Mon, 20 Nov 2023 09:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के नैनीताल में आज को ठंड में इजाफा हुआ है। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। कुछ देर बाद बादल छंटने से हल्की धूप खिली।
विज्ञापन
नैनीताल में ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में बीते कुछ दिनों सामान्य चल रहे मौसम के बाद आज को नगर की ठंड में इजाफा हुआ। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। कुछ देर बाद बादल छंटने से हल्की धूप खिली। वहीं, रविवार को भी नैनीताल में ठंड थी। दिन में भी अधिकतर बादल छाए रहे। इससे धूप के दर्शन कम हुए।

विज्ञापन


रविवार की शाम से ठंड में खासा इजाफा हो गया। यहां घूमने आए सैलानी गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। विभिन्न स्थानों पर लोग आग सेंकते नजर आए। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से विश्वकप क्रिकेट के फाइनल मैच के प्रसारण के दौरान शाम और रात में अलाव की भी व्यवस्था की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें