जुजितसु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के खिलाड़ी व अन्य। अमर उजाला
हल्द्वानी। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में नौ से 12 अगस्त तक आयोजित थाइलैंड ओपन जि-जित्सू चैंपियनशिप में प्रदेश के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें हल्द्वानी के चार खिलाड़ी शामिल हैं।
मंगलवार को मुन्ना मार्केट स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में जि- जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव विनय जोशी ने बताया कि पुरुष वर्ग की मास्टर्स कैटेगरी में वरिष्ठ कराटे कोच विनोद लखेरा शामिल हैं। अंडर-18 सीनियर महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में एशियन इंडोर खेलों की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नव्या पांडे, शुभम रावत और शशांक बोरा दमखम दिखाएंगे।
उत्तराखंड फुल कराटे एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि सभी खिलाड़ी सात अगस्त को विनय जोशी के मार्गदर्शन में हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। चयनित खिलाड़ियों में काशीपुर से मुकेश यादव, रुद्रपुर से हिमांशु कुमार और किशन शामिल हैं।
खिलाड़ियों का स्वागत करने वालों में विक्रम खनी, अनीता लखेरा, लक्ष्मी दत्त भट्ट, रोहित यादव, रमेश शर्मा, गोपाल पिमोली, शालू शर्मा, अभिषेक शर्मा, देवेंद्र सिंह रावत, वसीम खान, प्रकाश पांडे, सुमन साह, मनोज उप्रेती आदि थे।