नैनीताल। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को जिले के तीन दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं। वह काठगोदाम में करोड़ों की लागत की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद वह रामनगर में आयोजित चिंतन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे गौलापार हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से कार से 12:15 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे। वहां 13:30 बजे तक विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उसके बाद अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। दोपहर 2:10 बजे हेलिकॉप्टर से पीएनजी डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर को प्रस्थान करेंगे। वहां से रिवर व्यू रिजॉर्ट रामनगर (ढिकुली) में भाजपा के चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे। रात्रि विश्राम रिवर व्यू रिजार्ट ढिकुली में करेंगे। मुख्यमंत्री 28 जून को 10 से 11 बजे बीआरओ की ओर से निर्मित पुलों का रक्षा मंत्री की वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 11 बजे से भाजपा के चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे। 29 जून को भाजपा के चिंतन शिविर में हिस्सा लेने के बाद अपराह्न 1:15 बजे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।