फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बिजली कटौती पर सीएम सख्त, डीएम को बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारु करने के दिए निर्देश

Tue, 26 May 2026 10:10 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी में लगातार हो रही बिजली कटौती पर मुख्यमंत्री धामी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में बिजली की लगातार हो रही कटौती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में हर हाल में बिजली और पानी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने डीएम को संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए गए।

अमर उजाला ने 25 मई के अंक में शहर में लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति की समस्या को ''सीएम साहब! 24 घंटे हल्द्वानी में बिताइये और देखिए बिजली व्यवस्था का हाल'' शीर्षक के साथ प्रमुखता से उठाया था। इसका संज्ञान लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जताते हुए रविवार सुबह प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी समेत कई क्षेत्रों से लगातार बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं। भीषण गर्मी के बीच यदि कहीं तकनीकी फॉल्ट है तो उसे तय समय सीमा के भीतर ठीक किया जाए। जनता को बिजली और पानी के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


हल्द्वानी का नियोजित विकास जरूरी

सीएम ने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार है। शहर का नियोजित विकास जरूरी है। राज्य सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। शहर और आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान विकास की गति को बढ़ाएगा। कालाढूंगी, नैनीताल रोड का चौड़ीकरण शहर को न केवल जाम से मुक्त करेगा बल्कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से आर्थिक मजबूती भी प्रदान करेगा। उन्होंने मानसून के पहले सभी जगहों पर नालों की सफाई का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए हैं।

कैंचीधाम के जाम से पांच जून के बाद निजात

पहाड़ों पर लगने वाले जाम के सवाल पर सीएम ने कहा कि कैंचीधाम बाईपास पांच जून को जनता को समर्पित हो जाएगा। कार्य तेजी से चल रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती की कीमत और इसका कम से कम उपयोग के सवाल पर सीएम ने कहा कि कोरोना जैसे महासंकट से देश की जनता अपने हौसले से बाहर निकल गई। इसी तरह पेट्रोलियम पदार्थ की कमी के वैश्विक संकट से भी सब मिलजुलकर लड़ेंगे। केंद्र व राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें