फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार, मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की

Tue, 26 May 2026 10:00 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नौतपा के पहले ही दिन गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से दिनभर झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलती रहीं, जबकि मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं लू चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से लपेटकर गुजरती युवती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा के पहले दिन ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। दिनभर गर्म हवा चलती रही और लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों के अलावा इससे सटे पहाड़ी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं लू की चेतावनी जारी की है।

शहर में बीते दो दिनों से तापमान 40 डिग्री से कम था लेकिन उमस बनी हुई थी। सोमवार को पारा फिर बढ़ा और दिन के साथ रात के तापमान में भी उछाल आया। दिनभर झुलसाने वाली गर्मी में अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 29.4 और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों में वाहन कम चले। बाजार में भी रौनक गायब दिखी। हालांकि इस दौरान ठंडे पेय पदार्थ की बिक्री खूब रही। मौसम विभाग के अनुसार हफ्ते भर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें