हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के मालिक के बगीचे में अवैध मस्जिद और मदरसे के हटाने के दौरान हुए बवाल के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, हल्द्वानी हिंसा का जायजा लेने सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हल्द्वानी पहुंचे है। सीएम धामी ने घायलों से बातचीत की। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रशासन को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हल्द्वानी हिंसा के बाद शहरभर में तनावपूर्ण माहौल हैं। हल्द्वानी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार हल्द्वानी पर नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार रात भी सीएम धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों को निर्देशित किया था।