फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विकासखंड पर खुलेगा राजीव गांधी विद्यालय : रावत

Wed, 11 Mar 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को लामाचौड़ में नवनिर्मित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है तथा जल्द ही प्रदेश के हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में भी शत-प्रतिशत शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी। उन्होंने दो वर्षों में प्रदेश के सभी विकास खंडों में राजीव गांधी अभिनव विद्यालय खोलने की घोषणा की, जिसमें विद्यालय भवन के साथ ही छात्रावास भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि पहाड़ से अच्छी शिक्षा के लिए पलायन तेजी से बढ़ा है। इसलिए तय किया गया है कि अब हर ब्लाक में राजीव गांधी अभिनव विद्यालय खोले जाएंगे। दो वर्ष के भीतर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकसित शहरों में तेजी से बढ़ रहे दबाव को देखते हुए शहरों से लगे हुए गांवों को योजनाबद्ध ढंग से विकसित करने की जरूरत है, इसके लिए जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासन के माध्यम से रिपोर्ट मंगाई जाएगी। डीपीएस की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने लामाचौड़ क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में विकसित होने पर खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने मुख्य मार्ग से विद्यालय तक 3.5 किमी सीसी मार्ग जाने का प्रस्ताव भी भेजने को कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केडीएम एजुकेशन ट्रस्ट के प्रबंधक गोवर्धन उपाध्याय ने पहाड़ों पर शिक्षा के विस्तार पर जोर दिया। कहा कि पिथौरागढ़ के थल में यदि सरकार तकनीकी शिक्षा या उच्चशिक्षा पर विचार करेगी तो वह निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने को तैयार है। ट्रस्ट के निदेशक तुषार उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिन्हा ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। ट्रस्टी भुवन उपाध्याय ने आभार जताया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, विधायक बंशीधर भगत, मेयर जोगेंदर रौतेला, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट, ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, मलिन बस्ती सुधार समिति के सदस्य खजान पांडे, दिनेश चंद्र पांडे, प्रकाश पांडे, कमलेश जोशी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, संतोष पांडेय, महेश कांडपाल, दीपक बल्यूटिया, केदार पलडिया, हेमंत द्विवेदी, महेंद्र अधिकारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, मनोज साह, डा. एचएस बिष्ट आदि उपस्थित थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें