सीएम पुष्कर सिंह धामी 30 नवंबर को हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित इजा-बैंणी महोत्सव में मातृ शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह 154 सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और 65 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री 30 नवंबर को हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित इजा-बैंणी महोत्सव में मातृ शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह 154 सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और 65 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत जिले की 25 हजार महिलाओं को एकत्र करने की तैयारी है।
विज्ञापन
नगर निकायों में एक या दो अक्तूबर से प्रशासक बैठ सकता है। इससे पहले निकायों की कई करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास होगा। इसके अलावा कई विकास योजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण होगा।
मुख्यमंत्री 30 नवंबर को जिले में 252 करोड़ 87.80 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुईं योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें हल्दूचौड़ में बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला कारागार नैनीताल के भवन, आईएचएम रामनगर के प्रशासनिक एवं एकेडमिक भवन, नैनीताल रोड का डामरीकरण, विद्युत शवदाह गृह आदि शामिल है। साथ ही 481 करोड़ 79.37 लाख रुपये से बनने वाली 154 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
लोकार्पित होने वाली योजनाओं में सबसे ज्यादा 26 योजनाएं नैनीताल शहर की हैं। सर्वाधिक शिलान्यास होने वाली 93 योजनाएं भीमताल की हैं। इसमें कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रशासन की ओर से आयोजित इजा-बैंणी महोत्सव में मातृ शक्ति अभिनंदन के तहत महिलाओं को सम्मानित करेंगे। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई हैं।