फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मोबाइल से ज्यादा करीबी नींद को कर रही दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करना लोगों की नींद में खलल डाल रहा है। नींद पूरी नहीं मिलने से लोग सिरदर्द, आंखों में जलन और थकान के साथ मानसिक तनाव और डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। बीडी पांडे अस्पताल में आने वाले मरीजों को डॉक्टर मोबाइल का कम प्रयोग करने की राय दे रहे हैं।
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि वर्तमाल जीवन शैली में मोबाइल की जरूरत बढ़ गई है। लोग कई घंटों मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं। मोबाइल यूज करने का समय बढ़ता जा रहा है। कई लोग पूरे दिन आठ से 10 घंटे मोबाइल स्क्रीन पर गुजार रहे हैं। बताया कि सोने से पहले मोबाइल का उपयोग नींद की गुणवत्ता और अवधि को गंभीर रूप से कम करता है। फोन से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन को रोककर दिमाग को सतर्क रखती है। इससे अनिद्रा, आंखों में जलन, थकान, सिर दर्द, नींद के चक्र का टूटना, मानसिक तनाव और याददाश्त में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर नींद के लिए सोने से कम से कम एक घंटा पहले फोन से दूरी बनाएं और कम से कम मोबाइल का प्रयोग करें। बताया कि सोने से पहले मोबाइल को बिस्तर से दूर रखें। दिक्कतें बढ़ने पर डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें