फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: श्रद्धांजलि सभा में याद किया स्व. रामबाबू मिश्रा को

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव स्व. रामबाबू मिश्रा की श्रद्धांजलि सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत तमाम गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वार्ड नंबर तीन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि स्व. रामबाबू मिश्रा ने लालकुआं के विकास में अमूल्य योगदान दिया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक अरविंद पांडे, नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, स्वामी नारायण चैतन्यपुरी महाराज, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, बीएल पटवारी, जगदीश पिमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें