फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच में वाहनों की आवाजाही बंद

Mon, 18 Jul 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरमपानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
एनएच बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को पाडली की पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से बंद भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार की दुपहर डेढ़ बजे खोला जा सका लेकिन शाम सात बजे फिर से कैंची में मलबा आने से एनएच पर वाहनों की आवाजाही थम गई।
विज्ञापन


शनिवार को पाडली की पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने से एनएच बंद हो गया था। रविवार को बरसात थमने के बाद एनएच के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन की मदद मलबे को हटाने के बाद दोपहर डेढ़ बजे एनएच में वाहनों की आवाजाही चालू कर दी गई। जिसके बाद बीती शाम से एनएच में फंसे पहाड़ को आने जाने वाले दर्जनों वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने एनएच में शाम सात बजे के बाद वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है।

वाहनों को वाया रामगढ़ क्वारब से भेजा जा रहा है। सात बजे के करीब ही फिर से कैंची के पास मलबा आने से एनएच एक बार फिर बंद हो गया। कोश्या कुटौली के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिस स्थान पर लगातार मलबा आ रहा है उसके दोनों ओर खैरना और भवाली पुलिस को ड्यूटी पर लगाया गया है ताकि कोई वाहन चालक जबरन प्रतिबंधित अवधि में वाहनों की आवाजाही न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें