फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस का पैसा गबन करने में लिपिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर के लिपिक को पुलिस ने फीस के एक लाख 55 हजार रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे बदायूं स्थित घर से गिरफ्तार कर हल्द्वानी लाई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि स्कूल की प्रधानाचार्य कमला जोशी ने मार्च में पैसे के गबन को लेकर तहरीर दी थी। उनका आरोप था कि स्कूल के लिपिक पारस गुप्ता ने बच्चों की फीस का एक लाख 55 हजार रुपये इकट्ठा किया और उसे बैंक में जमा नहीं किया। इस मामले में पुलिस ने लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह पहले हल्द्वानी में किराए का कमरा लेकर रह रहा था लेकिन आरोप लगने के बाद उसने शहर छोड़ दिया। विवेचना के दौरान पुलिस को उसके खिलाफ कई साक्ष्य मिले। खोजबीन की गई तो पता चला कि वह अपने मूल गांव बदायूं (उत्तर प्रदेश) के वजीरगंज में रह रहा है। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह छापा मारकर पारस को घर से गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें