नैनीताल। नैनीताल पंगोट सड़क पर स्थित नैना देवी हिमालयन पक्षी संरक्षण रिजर्व में सफाई अभियान चलाया गया। वन विभाग की टीम व स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से दो पिकअप वाहनअकूड़ा निकाला।
वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की ने बताया कि नैना देवी हिमालयन पक्षी संरक्षण रिजर्व क्षेत्र हिमालयी पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियों का महत्वपूर्ण आवास है, लेकिन यहां बढ़ते प्लास्टिक और अन्य कचरा चिंता का विषय है जिसको देखते हुए स्थानीय लोगों के साथ विभाग ने सफाई अभियान चलाया। बताया कि अभियान के दौरान नैनीताल और पंगोट के बीच स्थित स्थानों की सफाई की गई। यहां से चिप्स के रैपर, प्लास्टिक की बोतलें, बीयर और शराब की खाली बोतलें व अन्य कूड़ा एकत्र किया गया। बताया कि पिकनिक के नाम पर कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ अब अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ताकि यहां की जैव-विविधता और वन्यजीवों के जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़े। अभियान में गौरव गीतांजलि,दीप आर्य, शुभम, लकी, आनंद, हिमांशु व वन विभाग की टीम शामिल रही। संवाद