लालकुआं। स्वच्छ एवं सुंदर लालकुआं के निर्माण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पंचायत लालकुआं एवं रेलवे विभाग की ओर से संयुक्त रूप से रेलवे परिसर, प्लेटफॉर्म और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ नगर पंचायत के अधिकारी एवं फील्ड कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने श्रमदान कर रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अभियान में रेलवे के आईओडब्ल्यू, सीडीओ, सीएचआई, पीडब्ल्यूआई सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान रेलवे और नगर पंचायत कर्मचारियों ने भी स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। संवाद