फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन सरकारी स्कूलों से लिए चावल, दाल और सब्जी के सैंपल

Fri, 09 Oct 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के तीन सरकारी स्कूलों से दाल, सब्जी और चावल के सैंपल एकत्र किए हैं। विभाग के सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह बृहस्पतिवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय बद्रीपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर पहुंचे। इस दौरान टीम ने लोक चना मिक्स वेज, चावल और उड़द आदि की मिक्स दाल के सैंपल लिए। सहायक आयुक्त रावत ने बताया कि आलाधिकारियों के निर्देश पर सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील में तैयार होने वाले भोजन की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत स्कूलों में मिड-डे-मील के भोजन में ऊर्जा और प्रोटीन की जांच के लिए सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें