फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एक महीने में नहीं हो पाई शहर के 16 नालों की सफाई

Mon, 06 Jul 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मानसून सीजन से पहले शहर के नालों को साफ कर लिया जाना था लेकिन अभी तक यह काम नहीं हो पाया है। ऐसे में बरसात में जलभराव की समस्या आम हो गई है। सबसे अधिक परेशानी गांधीनगर से लेकर इंदिरानगर और शनि बाजार की ओर जाने वाले नालों ने खड़ी कर दी है। मामूली बारिश में ही पानी घरों में घुस रहा है। इससे नगर निगम की ओर से बरसात के लिए की जा रही तैयारियों पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से हर साल लाखों के टेंडर देकर शहर के 16 नालों की सफाई कराई जाती है। मानसून सीजन से पहले नालों की तलीझाड़ सफाई कराने का मकसद जलभराव से निजात दिलाना है लेकिन इस बार करीब 28 लाख की निविदा निकाली गई और करीब एक महीने पहले नाले सफाई का काम शुरू किया गया लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। बनभूलपुरा क्षेत्र से निकलने वाले नालों में इन दिनों सफाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार समय से नाले की सफाई न होने के कारण लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। देरी से सफाई शुरू होने के कारण अभी 15 दिन और नाले साफ करने में लग सकते हैं।

गांधीनगर तक नाला साफ
नगर निगम ने काठगोदाम क्षेत्र से नालों की सफाई शुरू कराई थी। पिछले दिनों गांधीनगर तक का नाला साफ हो गया था। इंदिरानगर में सफाई का कार्य शुरू होने से से पहले ही बारिश शुरू हो गई। ऐसे में सफाई कार्य भी बाधित रहा।
विज्ञापन


इस बार के टेंडर में ठेकेदार को पूरी बरसात में काम करना होगा। जब-जब नाले चोक होंगे इनकी सफाई करनी होगी। सभी नालों की एक बार सफाई करा दी गई है। कांट्रेक्टर को बारिश होने पर निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन


फोटो कैप्शन-बबली भाई शेयर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें