हल्द्वानी। बेस अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को तीन साल से वर्दी नहीं मिली हैं। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया 16 नवंबर 2023 को जारी शासनादेश के अनुसार सभी सरकारी अस्पताल अपने कर्मचारियों को यूनिफार्म उपलब्ध कराएंगे। इसमें गर्मियों की वर्दी हर साल और सर्दियों की प्रत्येक दो साल में देने के लिए कहा गया है। इसके बावजूद अभी तक किसी भी कर्मी को यूनिफॉर्म नहीं मिली है। न ही उनके खातों में इसका पैसा आया है। उनके अनुसार अधिकारी बजट का अभाव बताने लगते हैं जबकि अन्य अस्पतालों में सभी चतुर्थ कर्मचारियों को उनकी वर्दी मिल चुकी हैं।
-
पिछले तीन साल से वर्दी नहीं मिली है। पीएमएस को पत्र लिखा जाता है तो वह पत्राचार का आश्वासन देते हैं। - जगदीश चंद्र, बेस अस्पताल कर्मी
वर्दी नहीं होने से कई बार मरीज भी काम करने से रोक देते हैं। और अपनी पहचान बताने के लिए बोलते हैं। - श्याम शरण बेस अस्पताल कर्मी
मारी सैलरी इतनी नही है कि वर्दी सिलवाने के लिए पैसे खर्च कर सकें। बिना वर्दी के तीमारदार नहीं पहचान पाते हैं। - भुवन पांडे, बेस अस्पताल कर्मी
शासन के पास वर्दी के लिए अलग से बजट होता है। महानिदेशक को तीन चार बार इस संबंध में पत्राचार किया गया हैं। शासन की ओर से बजट आते ही सभी कर्मियों के खातों में पैसे डाल दिए जाएंगे। - केएस दत्ताल, पीएमएस बेस अस्पताल