फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
किच्छा में केंद्र सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी में जुटे कांग्रेसी - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी विक्रम कोरंगा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर जासूसी कांड के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। फिरदौस सलमानी ने कहा कि पार्टी केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करती है।
विज्ञापन

वहां पर जिला महासचिव निशांत साही, रिजवान अंसारी, चेतन शर्मा, विवेक कुमार सिंह, मंटू सिंह, फजील खान, ऋतिक अग्रवाल, मो. शावेश आदि थे। (संवाद)
श्रमिकों ने फूंका सरकार का पुतला
रुद्रपुर। हरिद्वार में धरने पर बैठे मजदूरों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए इंकलाबी मजदूर केंद्र के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में पुलिस और सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि सत्यम आटो हरिद्वार के 300 मजदूर कार्यबहाली के लिए वर्ष 2017 से संघर्षरत हैं।
जब मजदूरों के परिवार की महिलाएं व बच्चे धरने पर बैठे तो हरिद्वार डीएम और सत्यम प्रबंधन के लोगों ने तीन दिन का कार्यबहाली का आश्वासन देकर उन्हें उठा दिया। कार्यवाही नहीं होने पर जब दोबारा धरने पर बैठे तो महिलाओं और बच्चों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। वहां पर दिनेश, सुरेंद्र, विशाल, नरेंद्र, धर्मेंद्र, वीर सिंह, देवेंद्र, फिरोज आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें