फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल पहुंचीं सिने अभिनेत्री मनीषा कोइराला

विज्ञापन
मनीषा कोईराला - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। सिने अभिनेत्री मनीषा कोइराला शनिवार शाम नैनीताल पहुंच गई। यहां पहुंचने पर मल्लीताल स्थित प्रसादा भवन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। मनीषा रविवार को कुमाऊं फेस्टिवल आफ लिटरेचर कार्यशाला को संबोधित करेंगी। रविवार को कांग्रेसी नेता सचिन पायलट भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने नैनीताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रसादा भवन में शनिवार से कुमाऊं फेस्टिवल ऑफ लिटरेचर कार्यशाला शुरू हुई है, इसमें देश-विदेश के साहित्यकार, लेखक समेत कई गणमान्य लोग हिस्सा ले रहे हैं। इसी कार्यशाला में हिस्सा लेने के लिए सिने अभिनेत्री मनीषा कोइराला शनिवार शाम करीब पांच बजे नैनीताल पहुंचीं। आयोजकों द्वारा बताया गया कि मनीषा मुंबई से हवाई मार्ग से पंतनगर पहुंची, जहां से वह कार से नैनीताल आई हैं। बताया जाता है कि पहाड़ की यात्रा के बाद वह बेहद थक चुकी थी। लिहाजा प्रसादा भवन पहुंचने के बाद वह कार्यशाला की मुख्य आयोजकों से मिली और उसके बाद आराम करने के लिए अपने कमरे में चली गई। मनीषा ने किसी भी व्यक्ति से मिलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें