फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बोले, चोरगलिया रोड से हटेगा कब्जा

Sun, 10 Apr 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ताज चौराहे से रेलवे क्रासिंग तक कब्जा ध्वस्त किया जाएगा इसकी कमान डीएम ने संभाली है। उन्होंने कब्जा हटाने और मार्ग चौड़ा करने का निर्देश दिया है। इस अभियान में प्रशासन, लोनिवि के साथ पुलिस बल और नगर निगम की टीम भी रहेगी। गौलापार को शहर से जोड़ने का सबसे छोटा मार्ग चोरगलिया मार्ग है। इसके काफी बड़े इलाके पर कब्जा कर लोगों ने दुकान, ढाबे से लेकर घर तक बना लिये हैं। इस मार्ग से कब्जा हटाने की मांग गौलापार के लोग भी कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन


अब लोनिवि ने मार्ग को चौड़ा करने की योजना बनाई है। इसके लिए बीते दिनों जब लोनिवि टीम अतिक्रमण को चिह्नित करने करने गई थी, तो लोगों ने भारी विरोध करते हुए टीम को घेर लिया था। इसके बाद लोनिवि ने उपलब्ध भूमि पर ही सड़क बनाने की बात कही थी। अब प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर मार्ग चौड़ा करने की योजना बनाई है। डीएम दीपक रावत का कहना है कि हरहाल में कब्जा हटाया जाएगा। विकास कार्य में किसी तरह का विरोध ठीक नहीं है।

उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह और लोनिवि अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह रावत को निर्देश दिया है कब्जा हटाकर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाए। इसके अलावा अभियान के लिए पुलिस बल की व्यवस्था करने निर्देश एसपी सिटी यशवंत सिंह को दिया है। अभियान में नगर निगम की टीम भी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें