फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, 17 का चालान; बस में नहीं मिले अग्निशमन उपकरण

Wed, 19 Aug 2026 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी शहर में संचालित स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मंगलवार को एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर यातायात निरीक्षण भूपेश पांडे की टीम ने स्कूल बसों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
स्कूल बसों में चेकिंग अभियान चलाती पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर में संचालित स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मंगलवार को एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर यातायात निरीक्षण भूपेश पांडे की टीम ने स्कूल बसों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया।

विज्ञापन


इस दौरान 17 स्कूल बसों में नियमों व मानकों का धड़ल्ले से उल्लंघन होता मिला। सभी का चालान काटते हुए पुलिस ने जल्द खामियां पूरी करने के निर्देश दिए। इनकी रिपोर्ट बनाकर संबंधित स्कूल व परिवहन विभाग को भी भेजी गई है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि मंगलवार चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान 15 बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन उपकरण, सीसीटीवी कैमरे से संबंधित खामियां मिलीं। चालक भी नियमों का उल्लंघन करते हुए चप्पल पहनकर बस चलाते मिले। एक स्कूल बस बिना बीमा संचालित हो रही थी और एक अन्य बस में क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाए जाने का मामला सामने आया। सभी 17 बसों के चालान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें