फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस एंबेसडर बनकर बच्चे बताएंगे नशे के दुष्परिणाम

विज्ञापन
हल्द्वानी के डीएम कैम्प कार्यालय में जनपद में मादक पदार्थो के सेवन पर रोक लगाने के लिए अधिकारियो?
विज्ञापन
हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग ने नेशनल एक्शन प्लान फार ड्रग डिमांड डिडेक्शन कार्यक्रम के तहत मादक द्रव्य और नशीली दवाओं के सेवन से बचाव को विशेष कार्य योजना बनाई है। पहले चरण में इंटर कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यों के साथ ही दो अध्यापकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। हर स्कूल के दो-दो या चार-चार बच्चों को कैंपस एंबेसडर बनाया जाएगा। गोष्ठियां और सेमिनार भी होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम सविन बंसल ने कहा कि भारत सरकार ने देहरादून और नैनीताल जिले में नशा मुक्ति अभियान को संचालित करने के लिए दो करोड़ 20 लाख की धनराशि आवंटित की है। इसमें 1 करोड़ 10 लाख की राशि जनपद नैनीताल में व्यय की जाएगी। इस कार्यक्रम को संचालित करने के लिए निदेशक समाज कल्याण को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रदेश में नैनीताल और देहरादून जनपदों में प्रथम चरण में नशा रोकने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए संयुक्त प्रयास करने होंगे। समाज कल्याण निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने बताया कि तहसील स्तर पर संचालित राजकीय/सामुदायिक चिकित्सालयों के मेडिकल स्टाफ और प्रत्येक अस्पताल में एक डॉक्टर और दो पैरा मेडिकल स्टाफ को नशा मुक्ति के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. भारती राणा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एएसपी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम विजय नाथ शुक्ल, सीईओ केके गुप्ता, डीईओ एचएल गौतम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी होगा
-ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी वर्करों के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को नशा मुक्ति के बारे में चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें