जीजीआईसी बनभूलपुरा में बृहस्पतिवार को ऊर्जा संरक्षण सप्ताह समापन समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों से अक्षय ऊर्जा को बढ़ाने एवं उसके क्षेत्र व्यापक करने का आह्वान किया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, मंडी सभापति सुमित हृदयेश, सीडीओ प्रकाश चंद्र, डीईओ माध्यमिक हीरा लाल गौतम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निबंध में जीजीआईसी धौलाखेड़ा की दीपा मेहरा प्रथम, जीआईसी नथुवाखान के गौरव कुमार द्वितीय, जीआईसी बनभूलपुरा के भास्कर परगाई तृतीय, पोस्टर में जीजीआईसी कोटाबाग की साहिबा प्रथम, जीआईसी पतलोट के खीमेश पनेरु द्वितीय, जीजीआईसी कोटाबाग की उमा भंडारी तृतीय रहीं।
चित्रकला, वादविवाद में जीआईसी बजूनियां हल्दू कोटाबाग की प्रेरणा भगत, जीजीआईसी धौलाखेड़ा की कविता पंत प्रथम, जीजीआईसी हल्द्वानी की राधा राठौर, जीआईसी पतलोट के हरेंद्र चंद्र रुबाली द्वितीय, जीआईसी रामनगर की प्रेरणा, जीआईसी धारी की पूजा गोस्वामी तृतीय रहीं। खालसा स्कूल की आकृति पाल ने भी पुरस्कार जीता।
प्रथम वाले को दो हजार, द्वितीय को 1500, तृतीय वाले को एक हजार रुपये मिलेंगे। बच्चों को नौ वाट के 400 एलईडी बल्ब भी बांटे गए। समारोह में सांसद प्रतिनिधि गणेश पंत, उरेडा के परियोजना प्रबंधक संदीप भट्ट, बीईओ हरेंद्र मिश्रा, प्रधानाचार्या लता पंत, सह संयोजिका मोनिका चौधरी, गौरीशंकर कांडपाल, सुमन बर्गली, मंजू तिवारी आदि थे।