हल्द्वानी। अमर उजाला और हरि:शरणम जन की ओर से लॉकडाउन में घर पर बैठे स्कूली बच्चों के लिए आयोजित मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता के चौथे दिन कुमाऊंनी वेशभूषा में सुसज्जित बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर और संस्कृति का संदेश दिया।
प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की जा रही है। तीनों वर्गों के प्रथम विजेता प्रतियोगी को 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उनके पेटीएम या यूपीआई नंबर पर भेजा जा रहा है। आज के विजेताओं को पुरस्कार राशि उनके पेटीएम, यूपीआई नंबर पर दे दी गई है।
प्रत्येक दिन अलग-अलग विषय पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। अपनी प्रविष्ट स्पष्ट और अपराह्न तीन बजे से पूर्व व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दें। उसी दिन विजेताओं का परिणाम घोषित कर इनाम की राशि उन्हें आनलाइन भेज दी जाएगी। अमर उजाला में विजेताओं की फोटो भी प्रकाशित की जाएगी।
चौथे दिन के परिणाम
विजेता
- एक से छह आयु वर्ग: अलंकृति रावत, ग्रेट मिशन स्कूल रामनगर।
- सात से 10 आयु वर्ग: ऋषिता चुफाल, यूनिवर्सल कांन्वेंट स्कूल हल्द्वानी।
- 11 से 15 आयु वर्ग: दीपांशु जोशी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नैनीताल।
इनकी प्रविष्टियों को भी सराहा गया
उत्कर्ष जोशी, रक्षिता बिष्ट, लोहिताक्ष मिश्रा, पावनी जोशी, शशि मेहता, ओम जोशी।
आज का विषय
आज बच्चों को राष्ट्र भक्ति पर अपने लिखित संदेश के साथ स्पष्ट तस्वीर भेजनी है।
चयन जूरी ने बताया कि आज लगभग एक हजार से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। अपनी संस्कृति से प्रेम करना और सिखाना परम संस्कारों में से एक है। अमर उजाला के सभी पाठकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लें। - स्वामी रामगोविंद दास भाईजी, हरि:शरणम जन प्रमुख।
ऐसे लें भाग
प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि में अपना पूरा नाम, पता, स्कूल का नाम, आयु, पेटीएम या यूपीआई नंबर साफ-साफ अक्षरों में लिखकर दें। इसके अलावा अपनी प्रवष्टि के साथ अपना एक पासपोर्ट साइज का साफ फोटोग्राफ देना होगा। अपनी प्रविष्टि इस व्हाट्सएप नंबर पर भेजें: 7060363436
मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता के द्वितीय वर्ग की विजेता: ऋषिता चुफाल।- फोटो : HALDWANI
मैं जागरूक हूं प्रथम वर्ग की विजेता: अलंकृति रावत।- फोटो : HALDWANI