फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी में गिरने से बच्चे की मौत।

विज्ञापन
फाइल फोटो । - फोटो : CHORGALIA
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। देवला तल्ला गौलापार में ट्यूशन पढ़ने गए पहली कक्षा के छात्र की पानी के अंडरग्राउंड टैंक में गिरने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह ट्यूशन पढ़ने के दौरान बाथरूम करने बाहर गया था। मासूम के मौत की जानकारी मिलने पर गांव के लोग गमगीन हो गए हैं।
विज्ञापन

देवला तल्ला गौलापार निवासी जीवन सिंह नौला का सात वर्षीय बेटा तनुज नौला हीरा कुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौलापार में पहली कक्षा में पढ़ता था। बृहस्पतिवार शाम वह नेहा पांडे के घर ट्यूशन पढ़ने गया था। पढ़ाई के दौरान ही वह बाथरूम करने के लिए बाहर गया था। काफी देर बाद नहीं लौटा तो लोग उसकी खोजबीन शुरू हुई। लोगों ने अंडरग्राउंड टैंक का ढक्कन हटाया गया तो अंदर बच्चा तैरता हुआ पाया गया। नेहा के अभिभावक बच्चे को लेकर हल्द्वानी के निजी अस्तपाल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। तनुज के पिता काश्तकार हैं। तनुज नौला तीन भाई बहन में सबसे छोटा था। गांव के लोगों के मन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि बच्चा कैसे टैंक में गिर गया। गिरने के बाद किसने ढक्कन बंद किया था। हालांकि इस बारे में पूछने पर चोरगलिया और काठगोदाम थाने की पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रधानाचार्य निर्मला बिष्ट ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें