फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज भीमताल और बेतालघाट में

Sun, 22 Mar 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को झील किनारे स्थित एक नवनिर्मित होटल का लोकार्पण करेंगे और फिर बेतालघाट में सरकारी योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। शनिवार शाम मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रशासन ने जारी किया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री रविवार सुबह 9:45 बजे हैलीकाप्टर द्वारा देहरादून से रवाना होंगे और 10:45 बजे विकास भवन में बने अस्थायी हैलीपैड में उतरेंगे। वहां से कार द्वारा 11 बजे ठंडी सड़क स्थित होटल हरशिखर पहुंचकर उसका लोकार्पण करेंगे। 11:30 बजे वह हैलीकाप्टर से बेतालघाट रवाना होंगे। दोपहर 12:10 बजे वह बेतालघाट पहुंचकर राजकीय इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से मिलेगे। इस दौरान वह कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। दोपहर 2:30 बजे देहरादून को रवाना होंगे।


इधर, भीमताल और बेतालघाट दोनों जगह सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अस्थायी हैलीपैड भी बनकर तैयार हो गया है। बेतालघाट में सीडीओ ललित मोहन रयाल, एसडीएम सीएस मर्तोलिया आदि ने इंटर कालेज के मैदान में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें