फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज ग्राफिक एरा विवि भीमताल में

Wed, 01 Apr 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को एक दिनी दौरे पर यहां पहुंच रहे हैं। सीएम मेहरागांव स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार सुबह 11:45 बजे देहरादून स्थित हैलीपैड से हैलीकाप्टर द्वारा रवाना होने के बाद 12:45 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हैलीपैड में उतरेंगे।
विज्ञापन


वहां से कार से रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां वह 1:30 बजे तक विवि में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेगे और स्टूडेंट एमिनिटी सेंटर का शुभारंभ करेंगे। 1:50 बजे वह घोड़ाखाल से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए विभागीय सूचनाओं के साथ कार्यक्रम स्थल में उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें