हल्द्वानी। नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान अनियमितता मिलने पर 25 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसमें बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचने, पॉलिथीन का इस्तेमाल करने आदि के लिए 15 दुकानदारों का चालान किया गया वहीं 10 रेस्टोरेंट संचालकों का चालान गंदगी मिलने पर किया गया। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने वर्कशॉप लाइन से लेकर रोडवेज बस अड्डे तक चेकिंग की। इस दौरान सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि थे। (माई सिटी रिपोर्टर)