फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी के चेतन ने पक्का किया वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप का टिकट

Sat, 20 Jun 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी के चेतन ने पक्का किया वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप का टिकट
विज्ञापन

हल्द्वानी। इंडोनेशिया में आयोजित 22वीं एशियन कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी के चेतन भट्ट ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने पहले दो मुकाबले जीतकर कांस्य पदक पक्का कर लिया है। इस जीत के साथ उनका चयन विश्व कराटे चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है।
कोच वीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि चेतन ने अपने पहले मुकाबले में मकाऊ के खिलाड़ी को हराया। दूसरे मैच में उन्होंने कतर के खिलाड़ी को पराजित किया। उनका तीसरा मैच जॉर्डन के फॉइटर से होगा। चेतन भट्ट एशियन कराटे चैंपियनशिप के तीसरे दौर तक पहुंचने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की अलीशा चौधरी ने बालिका वर्ग में फाइनल में जगह बनाई है। 18-22 जून तक होने वाले मैच में चयन उत्तराखंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं। चेतन की इस उपलब्धि पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट, कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह किरौला और महासचिव राजेंद्र सिंह क्यूरा ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोविनाम को खेल योजनाओं में शामिल करने की मांग
हल्द्वानी। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने खेल उप निदेशक रशिका सिद्दीकी से भेंट कर वोविनाम को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खेल महाकुंभ में शामिल कराने की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती ने ज्ञापन देकर कहा कि योजना में शामिल होने से 8-21 वर्ष तक के खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, किट और मंच मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में महासचिव विनोद लखेरा एवं तकनीकी निदेशक देवेंद्र रावत भी शामिल थे। इधर वोविनाम खिलाड़ी खुशबू जोशी और रेनू शर्मा को शुक्रवार को स्टेडियम में आयोजित सादे समारोह में खेल उप निदेशक रशिका सिद्दीकी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें