फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्राग फार्म में सजेगी चौपाल, बच्चे खेलेंगे क्रिकेट और कबड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमरानी विस्थापितों के बच्चे प्राग फार्म में क्रिकेट और कबड्डी भी खेल सकेंगे। साथ ही अक्षर ज्ञान भी घर के पास ही ले सकेंगे। आंगनबाड़ी में नन्हे-मुन्नों की गूंज रहेगी। बहुउद्देश्यीय भवन में ग्रामीणों की चौपाल सजेगी तो पशुओं के इलाज की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन


विस्थापितों को पानी, बिजली, सड़क सुविधाओं का लाभ देने की योजना है। इसके अलावा प्राग फार्म के तीन किमी के दायरे में हाईस्कूल, इंटर, डिग्री कॉलेज समेत सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। विस्थापितों के लिए प्राग फार्म में यहां के नाम वाले मुरकुडिया, तिलवाड़ी, पस्तोला गांव बन रहे हैं। इन गांवों के ग्रामीणों को नए स्थल पर वे सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जो वर्तमान में विस्थापन से पूर्व यहां मौजूद हैं। जमरानी परियोजना इकाई के उप महाप्रबंधक ललित कुमार ने बताया कि इन सभी सुविधाओं के साथ विस्थापितों को बसाने का मास्टरप्लान देहरादून में टाउन प्लानर के पास है। इसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मास्टर प्लान स्वीकृत होते ही डीपीआर बनाई जाएगी। वर्तमान में विस्थापन पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

केंद्रीय जल आयोग की टीम ने किया जमरानी बांध स्थल का निरीक्षण

हल्द्वानी। केंद्रीय जल आयोग के आगरा स्थित मॉनिटरिंग निदेशालय की टीम ने जमरानी बांध स्थल का निरीक्षण कर यहां किए जा रहे टनल निर्माण और प्रोटेक्शन कार्यों को देखा। टीम ने जमरानी परियोजना इकाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांध का काम समयबद्ध किया जाए। जमरानी परियोजना इकाई के परियोजना प्रबंधक अजय पंत ने बताया कि मॉनिटरिंग निदेशालय के निदेशक गोवर्धन प्रसाद और अपर निदेशक मानस यादव ने जमरानी बांध स्थल पहुंचकर टनल निर्माण के कार्य को देखा। बाद में जमरानी में बनाए जा रहे सरकारी भवनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य पर संतोष जताया और कहा कि यह कार्य समयबद्ध है। भविष्य में भी इसकी समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने जमरानी के लिए बनाई जा रही सड़क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उप महाप्रबंधक बीबी पांडेय, ललित कुमार समेत परियोजना के टीम के सदस्य मौजूद रहे। टीम का यह एक दिनी भ्रमण कार्यक्रम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें