जिलाधिकारी दीपक रावत का हरिद्वार तबादला होने के बाद नए डीएम दीपेंद्र चौधरी शनिवार को कार्यभार संभालेंगे। दीपेंद्र चौधरी 1997 बैंच के पीसीएस अधिकारी हैं। 2008 में आईएएस कैडर मिलने के बाद वह चंपावत और उत्तरकाशी में जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल चुके हैं। वह नैनीताल जिले के 15वें डीएम होंगे।
दीपेंद्र चौधरी का पैतृक गांव पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में है। परिवार ऊधमसिंह नगर, किच्छा देवरिया में रहता है। 1997 में पीसीएस में चयन होने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग भी नैनीताल जिले के कोस्याकोटली में हुई। दो दशक बाद वह नैनीताल जिले के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल रहे हैं। अपर सचिव शिक्षा देहरादून से उनका तबादला नैनीताल हुआ है।