। नैनीताल में भाजपा की पांच दिसंबर को पहुंच रही परिवर्तन यात्रा यादगार साबित होगी। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ ही लोगों में गजब का उत्साह है। यात्रा के दौरान होने वाली जनसभा में करीब ढाई हजार से अधिक लोग भाग लेंगे।
यह कहना है नैनीताल विधानसभा के परिवर्तन यात्रा के मुख्य प्रभारी गोपाल सिंह रावत का। रावत ने कहा कि यात्रा पांच सितंबर को भीमताल ब्लॉक के रामगढ़ के बाद शाम को तीन बजे नैनीताल पहुंचेगी। इस दौरान मल्लीताल पंत पार्क में विशाल जनसभा होगी जिसे मुख्य रुप से केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट, परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक व पूर्व सांसद बलराज पासी, सह संयोजक दान सिंह रावत व कैलाश पंत आदि संबोधित करेंगे। रावत के मुताबिक पंत पार्क में होने वाली जनसभा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।