फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर: सर्दियों में बाघ-तेंदुओं की थाली में बढ़ा प्रोटीन, ठंड से बचाने को सीटीआर ने बदला डाइट चार्ट

Thu, 26 Nov 2026 11:13 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

सर्दियों की शुरुआत के साथ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बाघ-तेंदुओं को स्वस्थ और ऊर्जावान रखने के लिए उनके डाइट चार्ट में बदलाव किया है। नए चार्ट में भोजन में फैट और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाई गई है, जिसे ठंड बढ़ने पर लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
Jim Corbett National Park - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दियों की शुरूआत के साथ ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन ने वन्यजीवों की देखभाल को लेकर तैयारियों में बदलाव कर दिया है। सर्द मौसम में बाघ और तेंदुए को स्वस्थ रखने, उनके शरीर में ऊर्जा व गर्माहट बनाए रखने के लिए डाइट चार्ट में बदलाव किया गया है। नए डाइट चार्ट में भोजन में फैट और प्रोटीन की मात्रा में पहले की तुलना में बढ़ोतरी की है। वहीं ठंड बढ़ने के साथ ही इस डाइट चार्ट को वन्यजीवों की आहार में शामिल किया जाएगा।

सीटीआर प्रशासन की ओर से ढेला रेंज में बाघों और तेंदुओं के उपचार के लिए रेस्क्यू सेंटर बनाया गया है। जिसमें बाघ और तेंदुओं के खाने के साथ ही सेहत का विशेष ध्यान जाता है। इसके लिए उनकी डाइट को सर्दियों को गर्मियों के मौसम के अनुसार पशु चिकित्सकों द्वारा बनाया जाता है। मौजूदा समय में वन्यजीवों की सामान्य डाइट जारी है।

इसमें एक बड़े बाघ को प्रतिदिन 10 से 12 किलो जबकि छोटे बाघ को 6 से सात किलो मांस दिया जाता है। वहीं बड़़े तेंदुए को तीन से पांच जबकि छोटे तेंदुए को एक से दो किलो तक मांस दिया जाता है। अब सर्दियों का सीजन आते ही पार्क प्रशासन ने इनके लिए नया डाइट प्लान तैयार किया है। इसमें वन्यजीवों को प्रतिदिन मांस की मात्रा एक से दो किलो तक बढ़ाने के साथ ही मल्टी विटामिन और प्रोटीन को शामिल किया है।

रेस्क्यू सेंटर में मौजूद रहे 16 बाघ और 20 तेंदुए

विज्ञापन

सीटीआर प्रशासन के अनुसार, रेस्क्यू सेंटर में मौजूदा समय में 15 बाघ जबकि 15 तेंदुओं के बाड़े मौजूद हैं। इन बाड़ों में 16 बाघ जबकि 20 तेंदुए मौजूदा समय में रह रहे हैं।

रेस्क्यू सेंटर के वन्यजीवों के लिए नया डाइट चार्ट बनाया गया है। ठंड बढ़ने और आवश्यकता पड़ते ही इस नए डाइट प्लान को वन्यजीवों के आहार में शामिल किया जाएगा। - डॉ दुष्यंत शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सक, सीटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें