नैनीताल। रविवार को नैनीताल में मौसम ने अचानक करवट बदली, जहां सुबह ओलावृष्टि और हल्की बारिश हुई। सुबह लगभग छह बजे बिजली कड़कने के साथ ओले गिरे, जिसके बाद दोपहर तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे स्नोव्यू और अयारपाटा में ओलावृष्टि अधिक रही, जबकि शहर में हल्के ओले पड़े। मौसम खराब होने से ठंड बढ़ गई, जिसके चलते लोगों को ऊनी कपड़े पहनने पड़े और कई जगह सगड़ और अंगीठी जलाई गईं। दोपहर दो बजे के बाद बादल छंटने शुरू हुए और करीब तीन बजे धूप खिल गई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया