हल्द्वानी। अमृत भारत स्टेशन में शुमार काठगोदाम रेलवे स्टेशन में मंगलवार को अमृत संवाद में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लोगों से सुझाव लिए गए। लोगों ने काठगोदाम से जम्मूतवी के फेरे बढ़ाने, मुंबई के लिए सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलाने और देहरादून की गाड़ी को सप्ताह के सभी दिन काठगोदाम से चलाने जैसे सुझाव दिए।
रेलवे की ओर से देश भर में रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत काठगोदाम में रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में संवाद किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी, राजनीतिक और मीडिया से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। लोगों ने दिव्यांग, बुजुर्ग यात्रियों के लिए सुविधाएं जुटाने, काठगोदाम से रामपुर तक नई रेल लाइन बनाने की मांग उठाई गई। संपर्क क्रांति के आए दिन लेट होने का मुद्दा भी उठा। संवाद में उठीं मांगों को रेलवे के अधिकारी मंडल कार्यालय इज्जतनगर को भेजेंगे। कार्यक्रम में एसीएम अवध विहारी, स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा, सत्यवान, सीटीआई हरीश भाकुनी, रामकुमार वर्मा, गौरव गौतम, दीपक कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर तरुण वर्मा, गोपाल दत्त भट्ट, हुकम सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे। संवाद