नैनीताल। बारापत्थर नारायणनगर क्षेत्र में युवक को कच्चे पेड़ पर आरी चलाना महंगा पड़ गया। वन विभाग ने युवक का चालान कर उसके औजार जब्त कर लिए। क्रिसमस व थर्टीफर्स्ट पर पर्यटकों की आमद को देखते हुए वन विभाग की ओर से टीम बनाकर क्षेत्र में गश्त कराई जा रही है। बुधवार को टीम बारापत्थर क्षेत्र से नारायणनगर के बीच गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को जंगल में आरी चलने की आवाज आई। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक बांज का पेड़ काट रहा था। रेंजर त्रिलोक बोरा ने बताया कि नारायणनगर निवासी शुभम कुमार का चालान करते हुए उसके औजार जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही शपथपत्र लेने के बाद युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
रामनगर में 12 फलदार पेड़ काटे
रामनगर। तस्करों ने हाईवे के पास खड़े 12 फलदार पेड़ों को काट दिया। आरोपी कई पेड़ों को गिल्टे बनाकर ले गए। बुधवार को लोगों ने वन विभाग और उद्यान विभाग को सूचना दी कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास 12 पेड़ों को काट दिया गया है। उद्यान प्रभारी अर्जुन सिंह परवाल ने बताया कि आरोपियों ने 12 हरे पेड़ (आम के 11 व लीची का एक) काटे हैं। उन्होंने बताया कि दो किलोमीटर के दायर में वन विभाग पेड़ों की देखरेख करता है। वहीं, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। किसकी जमीन पर लगे थे और किसने काटे, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura