नैनीताल। फिल्म निर्माता मंजू भारती, अभिनेता मुकेश जे. भारती और निर्देशक प्रमोद पाठक ने बुधवार को बोट हाउस क्लब में पत्रकार वार्ता की। निर्देशक प्रमोद पाठक ने बताया कि मार्च में रिकवरी और वायलेंस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इन फिल्मों में स्थानीय कलाकारों को भी अवसर दिया जाएगा। निर्माता मंजू भारती ने बताया कि उनकी रिलीज फिल्मों में मनोरंजक ड्रामा मोशन और दूसरे मौकों के संघर्षों पर आधारित ''''रिकवरी'''', आर्यन सक्सेना की ओर से निर्देशित एक पिता और बेटी के बीच के बंधन को दर्शाने और दिल को छू लेने वाली कहानी पर आधारित ''''पापा की परी'''' फिल्में प्रमुख हैं। इसके अलावा भावनात्मक ड्रामा ''''केतन और बीना'''' तथा ''''माई फादर'''' जैसी पांच फिल्में रिलीज की गईं हैं। प्रत्येक प्रोजेक्ट में एक अनूठा स्वाद है, जो दर्शकों को पसंद आएगा।
भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura