फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की चेन उड़ाई

Tue, 27 Jun 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर पंचायत घर के पास रविवार की शाम बाइक सवार युवक ने सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की चेन उड़ा दी। सीसीटीवी फुटेज में महिला ने जिस युवक की पहचान की है, वह दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। वह हाल ही में जेल से छूटा है।
विज्ञापन


खड़िया फैक्ट्री के पास रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल एसके जोशी की पत्नी रविवार शाम पंचायत घर के पास शीतल होटल के सामने टहल रही थीं। उसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और उनके गले से चेन खींच ली। उन्होंने शोर मचाया मगर तब तक वह भाग गया। उन्होंने तत्काल अपने घर वालों को सूचना दी तो टीपीनगर और कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। एसओजी के साथ कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को चेन झपटमारों के फोटो दिखाए।

उन्होंने एक फोटो की पहचान कर ली। पुलिस का मानना है कि घटना को दिल्ली के शातिर चेन स्नेचर ने अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले बनभूलपुरा पुलिस ने उसे बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन वह जमानत पर छूट चुका है। दिल्ली के कई थानों में चेन स्नेचिंग और लूट के कारण उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। वह पहले भी वह रामपुर रोड पर एक व्यवसायी के गले से चेन उड़ा चुका है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपी पकड़ में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें