फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से झमाझम बरसेंगे मेघ 

Tue, 27 Jun 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
dehradun city after heavy rain - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। उसम और गर्मी से राहत मिल सकती है। मंगलवार से झमाझम बारिश की संभावना है। कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट किया है। 28 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को हुई बारिश के बाद से उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। प्रतिदिन आसमान पर बादल छाए रहे हैं मगर बिना बरसे लौट रहे हैं।
विज्ञापन


सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के कुछ स्थानों पर मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि 28 जून को भी राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।  

दूसरी ओर सोमवार की सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कुछ ही देर बाद चटख धूप खिल गई और उमस ने बेहाल करना शुरू कर दिया। दोपहर में आसमान पर बादल छाए मगर बरसे नहीं। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें