फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संरक्षण और संवर्धन को प्रस्ताव मिलते ही केंद्र देगा धनराशि

विज्ञापन
हल्‍द्वानी मे‌‌डिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर आयोजित वाटर सेविंग डिवाइस की लांचिंग के अवसर पर मौजू
विज्ञापन
हल्द्वानी। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव डा. एसएस संधू ने कहा कि पेयजल संरक्षण और संवर्धन के कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जल शक्ति से जुड़े सभी विभागों को प्रस्ताव बनाकर देने को कहा गया है। प्रस्ताव मिलते ही केंद्र से पैसा रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में वॉटर सेविंग डिवाइस के लांचिंग कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान को शुरू हुए ढाई माह का समय हो गया है। उत्तराखंड ने इसका ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है, जल्द ही जल शक्ति अभियान के सकारात्मक परिणाम आयेंगे। उन्होंने कहा कि जल शक्ति के तहत चुने गए जिलों में जल संरक्षण का काम तेजी से चल रहा है। इसमें जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई, वन, उद्यान, लघु सिंचाई समेत 16 विभागों को शामिल किया गया है।
जल शक्ति में अभी धेला नहीं मिला
जल शक्ति अभियान के तहत जल संवर्धन पर खूब जोर दिया जा रहा है लेकिन अभी तक किसी भी विभाग को एक धेला नहीं दिया गया है। इस बारे में पूछने पर अपर सचिव ने कहा कि अभी डिमांड ही नहीं की गई है जितनी डिमांड होगी उसी के अनुरूप पैसा दिया जायेगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने बनाया 62 लाख का प्रस्ताव
कृषि विभाग ने जल शक्ति अभियान के तहत किये जाने वाले संभावित कार्यों के लिये 62 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। सूत्रों के मुताबिक इसे जल्द भेजा जायेगा।
टोटी में 60 प्रतिशत पानी बचाएगा नोजल डिवाइस
हल्द्वानी। पानी की बचत के लिए मैक्स कंपनी की ओर से जारी नोजल डिवाइस की लांचिंग हुई। इस दौरान लोगों को नोजल डिवाइस भी लांच की गई। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को शुभारंभ मेयर डॉ. जोगेंदर पाल सिह रौतेला, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. सुखवीर सिंह संधू व प्रदेश के पेयजल सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने किया। कार्यक्रम में मैक्स लाइफ के वाइस चेयरमैन संजीव दीक्षित और प्रमुख दीपक खत्री ने बताया कि इस डिवाइस को लगाने से टोटी से 60 प्रतिशत बचत पानी बचेगा। इस मौके पर सीडीओ विनीत कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, जलसंस्थान के ईई विशाल सक्सेना, संतोष कुमार उपाध्याय, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति जोशी, ईई सिंचाई तरुण बंसल आदि मौजूद रहे।
जिम कार्बेट के बारे में जाना
कालाढूंगी (नैनीताल)। डॉ.सुखवीर सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को कार्बेट म्यूजियम पहुंच कर जिम कार्बेट के बारे में जानकारी ली। नेचर गाइड मोहन पांडे ने उन्हें कार्बेट द्वारा छोटी हल्द्वानी में किए गए कार्यों के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने कार्बेट ग्राम छोटी हल्द्वानी का भ्रमण कर जल शक्ति अभियान के तहत ग्राम सभा में किए जा रहे कार्यों की जांच की। इस मौके पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान संतोष उपाध्याय, अपर सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें