फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/भीमताल/भवाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई व बेरोजगारी को लेकर मल्लीताल में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि मौजूदा सरकार में महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। रोजाना डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। कहा कि बढ़ती महंगाई पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान कैलाश अधिकारी, महेश जोशी, नितिन कुमार, कैलाश मिश्रा, बंटू आर्य, नफीस खान, विनोद कुमार आदि रहे। उधर, मिनी स्टेडियम भीमताल में बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बेरोजगारी, महंगाई और कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष नैनवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से देश में हर तबका परेशान है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन करने को मजबूर हैं। जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधानसभा प्रभारी दीप सती, पूर्व सांसद महेंद्र किरौला, चेयरमैन देवेंद्र चनौतिया, नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, डॉ. केदार पलड़िया, संजय किरौला, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, नीरज कुमार, गुंजन रौतेला, गजेंद्र गौनिया, आशा आर्या, गोपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे। भवाली चौराहे में भी कांग्रेसियों ने भाजपा को जनविरोधी सरकार बताने के साथ पुतला फूंका। यहां खष्टी बिष्ट, हेम आर्या, सुजान सिंह रजवार, भवान बिष्ट, दयाल आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें