रामनगर/लालकुआं (नैनीताल)। पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने रामनगर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है और आम जन इससे परेशान है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष हाजी मो. अकरम, नगर अध्यक्ष दिनेश चंद्र हरबोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, डॉ. निशांत पपनै, अनिल अग्रवाल खुलासा, अतुल अग्रवाल, ताईफ खान, सभासद मो. मुजाहिद, ओम प्रकाश आदि रहे।
इधर, बिंदुखत्ता और लालकुआं क्षेत्र में भी कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। शहीद स्मारक स्थल पर पूर्व मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल, संध्या डालाकोटी, नगर सरदार गुरदीप सिंह, रामबाबू मिश्रा, एनके कपिल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, केदार सिंह दानू, बीना जोशी, गुरदयाल सिंह मेहरा, खीमानंद दुम्का आदि मौजूद रहे।