फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना

Wed, 08 Apr 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। प्रदेश में जनगणना का कार्य विभिन्न चरणों में शुरू हो गया है। यह जनगणना पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी जिसमें मोबाइल अनुप्रयोग और एक विशेष प्रबंधन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा के लिए इस बार स्व-गणना का विकल्प भी दिया गया है।
विज्ञापन




जिलाधिकारी और प्रमुख जनगणना अधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिलेवासियों को इस संबंध में सूचित किया है। जनगणना का पहला चरण 25 अप्रैल से 24 मई तक चलेगा जिसमें मकान सूचीकरण और गणना शामिल है। इस दौरान नियुक्त पर्यवेक्षक और प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का विवरण एकत्र करेंगे। दूसरा चरण अगले वर्ष नौ फरवरी 2027 से 28 फरवरी तक आयोजित होगा। इस चरण में जनसंख्या गणना का कार्य नियुक्त पर्यवेक्षक और प्रगणक की ओर से घर-घर जाकर किया जाएगा। जनगणना कार्य पूरी तरह से मोबाइल अनुप्रयोग आधारित होगा। इसकी निगरानी जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल के जरिय की जाएगी। नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध है। परिवार स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल https://se-census-gov-in के माध्यम से 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें