रामनगर। मैथोडिस्ट चर्च क्लीसिया में ईसा मसीह के पुनर्जीवन पर मनाया जाने वाला ईस्टर हर्षोल्लास से मनाया गया। रविवार को सुबह पांच बजे प्रभात फेरी हुई। इसके बाद देशवासियों के अमन, चैन और शांति के लिए प्रार्थना की गई। पादरी राजू वरन सिंह ने संदेश पढ़ा। वहां पर डॉ. चमन लाल, विनोद, दीपक मैसी, भरोसे मसीह, संजय मसीह, सुनीता मसीह, प्रेमवती मसीह, कमला मसीह, निर्मल मसीह आदि थे।
लालकुआं (नैनीताल)। जीवित आशा प्रार्थना भवन में ईसा मसीह के पुनउर्त्थान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर खुशी मनायी गई। नगर स्थित वार्ड संख्या एक में जीवित आशा प्रार्थना भवन में ईस्टर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन रामबाबू मिश्रा थे। मुख्य पादरी सुकुमार सूरज ने ईस्टर का महत्व समझाया। कार्यक्रम में चर्च अध्यक्ष महेश मसीह, प्रदीप मसीह ,अनोखे लाल, शकुंतला देवी, सुमन मसीह ,रवि कुमार, सिमर सिंह, अनुपमा मसीह आदि थे। कार्यक्रम में सागर डांस एकेडमी के बच्चों ने शानदार कार्यक्रम पेश किए।