फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खनन निकासी गेटों पर सीसीटीवी लगाए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पांच सूत्री मांगों को लेकर गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने जिला खान अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि स्टोन क्रशर एसोसिएशन और प्रशासन में हुई वार्ता के बाद माल भाड़ा तय किया गया था जिसे एक सप्ताह बाद कम कर दिया गया। उन्होंने फिर से भाड़ा तय करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा 108 कुंतल के अनुसार वजन देने, खनन गेटों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, रॉयल्टी पर समय की बाध्यता समाप्त करने की मांग उठाई। समिति ने गौला मजदूरों के लिए सर्दी में गर्म कपड़े, दवा, पानी की व्यवस्था और प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग उठाई। इस दौरान अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, महामंत्री जीवन कबड्वाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें