रामनगर। नगर पालिका प्रशासन रामनगर के सभी पार्कों का नवीनीकरण कराने जा रहा है। इसके लिए पालिका ने 24 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। अधिकारियों ने पार्कों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने का भी निर्णय लिया है। नवीनीकरण का कार्य पूरा होने के बाद पार्कों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
पालिका ने शहर में अब तक 16 छोटे-बड़े पार्कों का निर्माण कराया है। पालिका के ये सभी पार्क ओपन जिम समेत अन्य सुविधाएं लैस हैं, जिसमें प्रतिदिन कई लोग पहुंचकर व्यायाम करते हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि पार्कों में कई लोग ओपन जिम की मशीनों, पार्क की दीवारों आदि को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके चलते अधिकतर पार्क क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी पार्कों के नवीनीकरण के बाद पार्कों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद