फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको पर्यटन में हैं उद्यमिता के कई अवसर : इमरान

Thu, 13 Feb 2025 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पीएनजी पीजी कॉलेज में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम जारी है। छइे दिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता नेचुरलिस्ट इमरान खान ने कहा कि प्रकृति संरक्षण एवं ईको पर्यटन में उद्यमिता के कई अवसर हैं। जरूरत इस बात की है कि आपका रुझान इन क्षेत्रों में कितना है।
विज्ञापन

उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, ईको पर्यटन व टूरिज्म इंडस्ट्रीज में उद्यमिता के अवसरों को समझाया। उन्होंने नेचर गाइड, पक्षी अवलोकन, वाइल्डलाइफ एंड बर्ड्स फोटोग्राफी तथा कंजर्वेशन से संबंधित इंटरनेट पर ब्लॉगिंग, होम स्टे, सोवेनियर आइटम्स, नेचर व वाइल्डलाइफ के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।
देवभूमि उद्यमिता योजना नोडल अधिकारी प्रो. जगमोहन सिंह नेगी ने कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मानव संसाधन विषय पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उद्यम की सफलता में मानव संसाधन की भूमिका की जानकारी दी। वहां प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. दीपक खाती, डॉ. योगेश चंद्रा, डॉ. डीएन जोशी, डॉ. नवभा जोशी, दीपक सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें