फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संस्थाओं को रखना होगा सीसीटीवी का बैकअप

Fri, 07 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में संचालित नारी निकेतन, जिला शरणालय एवं प्रवेशालय, संप्रेषण गृह, बाल गृह समेत अन्य संस्थाओं को अब सीसीटीवी का बैकअप रखना पड़ेगा। साथ ही बाल गृहों में बच्चों को चिकनगुनिया और डेंगू से बचाने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने की हिदायत दी गई। साथ ही दीपावली से पहले विधवा पेंशन पात्रों के खाते में भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


समाज कल्याण निदेशक विष्णु सिंह धानिक ने बृहस्पतिवार को जिला प्रोबेशन अधिकारियों, राज्य बाल संरक्षण समिति कार्यक्रम अधिकारी, राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण के साथ महिला कल्याण से संबंधित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में यह कही।

उन्होंने कहा कि आश्रम पद्धति विद्यालय, आईटीआई एवं दिव्यांग कर्मशालाओं के संबंध में चर्चा हुई। कहा कि सीसीटीवी का रिकॉर्ड 45 दिन में समाप्त हो जाता है, लेकिन अब बैकअप रखना पड़ेगा। अल्मोड़ा और बागेश्वर में बाघ के खतरे के चलते अंधेरा होने से पहले बच्चों को बाल गृह के अंदर वापस बुलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


उन्होंने नारी निकेतन के प्रभारियों से व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। साथ ही रुद्रपुर में आश्रम पद्धति विद्यालय की दीवार ऊंची करने का इस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान उपनिदेशक जीआर नौटियाल, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी वंदना सिंह आदि थे।

लोगों को मिले योजनाओं का लाभ

समाज कल्याण अनुश्रवण समिति की उपाध्यक्ष गीता ठाकुर ने बृहस्पतिवार को समाज कल्याण अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों को मिले। विधवा, वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन से वंचित लोगों को पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें